सोशल मिडिया पर व्यूज और लाइक्स पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने में संकोच नहीं कर रहे हैं। पांच युवा हरिद्वार में गंगा किनारे और उसके आस-पास के स्थानों पर अश्लील और खतरनाक विडियो बनाते पकड़े गए हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: 5 teens arrested making obscene social media videos
हरिद्वार: हरिद्वार गंगा किनारे अश्लील और खतरनाक वीडियो बनाने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इनमें दो लड़कियां और तीन लड़के शामिल है। काफी समय से लोग इनकी वीडियो को हरिद्वार पुलिस को टैग करके उनपर पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
5 teens arrested making obscene social media videos
सोशल मिडिया पर व्यूज और लाइक्स पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने में संकोच नहीं कर रहे हैं। आजकल किसी धार्मिक स्थल पर भक्तों से ज्यादा रील बनाने वाले लोग दिखाई देते हैं। सार्वजानिक स्थानों पर अश्लील वीडियो बन रहे हैं, उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उनके आस-पास के बच्चों या अन्य लोगों पर उनकी हरकतों से क्या असर पड़ेगा।
सोशल मीडिया अकाउंट भी होंगे डिलीट
पांच लोग हरिद्वार में गंगा किनारे और उसके आस-पास के स्थानों पर ऐसी ही अश्लील, खतरनाक और जानलेवा स्टंट वाले वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर अपलोड कर रहे हैं। इनकी ये वीडियो काफी समय के सोशल मिडिया पर वायरल हो रही हैं। इनकी ज्यादातर हरिद्वार गंगा किनारे के आस-पास की होती हैं। गंगा किनारे रीलबाजी करने वाले एक ग्रुप के दो लड़कियों और तीन लड़कों को हरिद्वार पुलिस ने हिरासत में लिया ही है, इनके सोशल मीडिया अकाउंट को भी डिलीट करने की कार्रवाई पुलिस करने वाली है।
अच्छी-खासी है सोशल मीडिया फालोविंग
इनके इंस्टाग्राम पर 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 15 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, और अब इनके सोशल मिडिया अकाउंट भी डिलीट कराया जा रहा है। इनके ज्यादातर वीडियो गंगा घाट पर और नहर किनारे बनाए गए बेहद अश्लील और खतरनाक जानलेवा स्टंट वाले हैं। सोशल मिडिया पर काफी समय से कई लोग इनकी वीडियोज को हरिद्वार पुलिस को टैग करते हुए इन पर ऐक्शन की मांग कर रहे थे। लोग गंगा किनारे अश्लीलता फैलाने पर बेहद नाराजगी जाहिर कर रहे थे। अब हरिद्वार पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए इस पूरे ग्रुप को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही इन लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट किये जाएंगे।