युवा पीढ़ी अलग ही दिशा में अग्रसर है। कल पांच लड़के-लडकियां हरिद्वार-ऋषिकेश में उटपटांग रील बनाते गिरफ्तार हुए, तो अब सरेआम लड़कियों की भद्दी-भद्दी गालियां देते लड़ाई का एक वीडियो देहरादून की गलियों से वायरल हो रहा है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Video of girls abusing openly in Dehradun goes Viral
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून का बताया जा रहा यह वीडियो बॉयफ्रेंड के लिए होने वाली दो लड़कियों के बीच लड़ाई होगा, ये उनकी बातचीत (गाली-गलौच) में जाहिर हो रहा है। लड़कियां लड़ते हुए मां बहन की और यहां न लिखने लायक गालियां दे रही हैं। यह लड़ने में इतनी लीन हैं कि अपने कपड़ों का भी ध्यान नहीं रहता। आसपास लोग गुजर रहे हैं, सब देख रहे हैं, लेकिन लड़कियों की गालियों के बीच कोई नहीं पड़ना चाहता।
Video of girls abusing openly in Dehradun goes Viral
लड़कियां किसी एक्स को मैसेज करने को लेकर एक लड़की को बुरी तरह से सरेआम सड़क पर पीट रही हैं। विडियो बनाती लड़की, लड़के की तरह बतिया कर, इस पूरी घटना का तसल्ली से वीडियो बना रही है। वो लड़की को पीटने के अलग-अलग एंगल की वीडियो बनाकर अपनी ही तारीफें कर रही है।
एक राहगीर से जब यह सब देखा ना गया तो वह बीच में पड़ा, लेकिन लड़कियों को अलग करने की हिम्मत उसकी भी नहीं हुई। इसके बाद उसने लड़कियों में से ही किसी को लड़ाई छुड़ाने की दरखास्त की। लेकिन लड़कियां प्यार में मिले धोखे और किसी एक्स को लेकर झगड़ती रही.. लड़ती रही.. गलियाती रही। राहगीर रुक-रुक कर मजे लेते रहे.. सरेआम लड़कियां अपना ही मखौल उड़ाती रही।
दोस्तों में झगड़े होते हैं.. पर
उत्तराखंड के देहरादून का बताया जा रहा है यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कमेंट में लोग कह रहे हैं कि लड़कियां अपने झगड़े में भी गालियां लड़कियों को ही दे रही हैं। इन लड़कियों से राज्य समीक्षा की बस ये दरख्वास्त है कि दोस्तों में झगड़े होते हैं.. पर इस तरीके से ना लड़ें। ये विडियो देखिये...