उत्तराखंड में मौसम इन दिनों शुष्क बना हुआ है, सर्द हवाएं रात को पाला जमा रही हैं, ठिठुरन बढ़ रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश के आसार हैं, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Possibility of rain in 3 districts of Uttarakhand
देहरादून: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहरों के चलने से कड़ाके की ठण्ड बढ़ रही है। लम्बे समय से प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने के कारण शहरों में धुंध छाने लगा है। रात के समय शीतलहरों के चलने से पाला जम रहा है जिससे सुबह -शाम लोगों को अपने कार्य और बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानियां हो रही हैं।
Possibility of rain in 3 districts of Uttarakhand
उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानों तक ठंड काफी बढ़ गई है। शहरों में धुंध छने लगी है। प्रदेश में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में तो ठण्ड से झरने जमने लगे हैं। प्रदेश में ठंडी हवाओं और सर्दी के बीच, शीतलहर के चलते तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है। ऐसे मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य का खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। राज्य के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में तो शीतलहर चल ही रही हैं, लेकिन आगामी दिनों में पूरे प्रदेश भर में शीतलहर चलने के आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान के अनुसार उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में बुधवार को यानी आज हल्की बारिश होने की संभावना है। देहरादून मौसम विज्ञान के निदेशक ने जानकारी दी है कि आज पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जनपदों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने के कारण राज्य के अन्य जनपदों में भी तापमान गिर सकता है और ठंड में इजाफा हो सकता है। इन तीनों जनपदों के अलावा बाकि अन्य जिलों का मौसम आज भी शुष्क बना रहेगा। राजधानी देहरादून में सुबह और शाम के समय कुहासा छाया रहने के कारण ठंडक बनी रहेगी, और दोपहर में मौसम सामान्य रहेगा। देहरादून में आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, और न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
तापमान की स्थिति
बीते मंगलवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।