गढ़वाल की बेटी बनेगी सेना में सब लेफ्टिनेंट, दिव्याक्षी देवरानी ने शुरू की ऑफिसर ट्रेनिंग

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की बेटी बनी सेना में लेफ्टिनेंट बनने वाली है, दिव्याक्षी देवरानी ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट एजुकेशन ऑफिसर की ट्रेनिंग शुरू कर दी है.. आप भी बेटी को बधाई दीजिये
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Sub Lieutenant in Army: Divyakshi of Kotdwar became education officer in army
Image: Divyakshi of Kotdwar became education officer in army

कोटद्वार: गढ़वाल के दिव्याक्षी देवरानी भारतीय नौसेना में ट्रेनिंग के बाद सब लेफ्टिनेंट बन जायेंगी। कोटद्वार की दिव्याक्षी का चयन नौसेना में सब लेफ्टिनेंट एजुकेशन ऑफिसर के पद पर हुआ है। 20 दिसंबर, यानी कल, को दिव्याक्षी ने केरल में अपनी ट्रेनिंग भी ज्वाइन कर दी है।

Divyakshi of Kotdwar became education officer in army

दिव्याक्षी देवरानी की भारतीय नौसेना में चयन पर उनके कॉलेज कोटद्वार के पीजी विश्वविद्यालय में उल्लास का माहौल है। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डीएस नेगी बेहद खुश हैं, प्रोफेसर नेगी मीडिया को बताते हैं कि होनहार दिव्याक्षी देवरानी पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में उनके ही कॉलेज से शिक्षा दीक्षा प्राप्त कर रही हैं, अब दिव्याक्षी का चयन भारतीय नौसेना में हो गया है। दिव्याक्षी ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट एजुकेशन ऑफिसर के पद पर केरल के कोच्चि में अपना प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया है।
उत्तराखंड की बेटियां हर दिन नई कामयाबियां तलाश रही हैं। दिव्याक्षी देवयानी ने भी पहाड़ की बेटियों के लिए एक नजीर पेश की है कि अगर मन में हौसला हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं। राज्य समीक्षा, दिव्याक्षी और ऐसी ही होनहार बेटियों को सलाम करता है.. बधाइयां बेटी।