आभा गोस्वामी ने हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि वह साल 2014 से लेकर 2022 तक ग्रामीण विकास विभाग में सरकारी सेवा दे चुकी हैं। वर्तमान में वह पहल नाम की संस्था की अध्यक्ष हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Mrs Uttarakhand Abha Goswami will contest the civic elections
हल्द्वानी: उत्तराखंड में इन दिनों निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि अभी चुनाव की तिथि की घोषणा नहीं हुई है लेकिन आरक्षण के हिसाब से सीटों का आवंटन हो चुका है। वहीं सीटों के आरक्षण की घोषणा के बाद नेता भी अपने-अपने इलाकों से चुनाव के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक संगठनों से अलग-अलग भावी उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं। जिनमें नाम चौंकाने वाले भी हैं।
Mrs. Uttarakhand Abha Goswami will contest the civic elections
इसी कड़ी में बीते बुधवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी से भाजपा की सदस्य और पूर्व मिसेज उत्तराखंड आभा गोस्वामी ने भी महापौर के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है। आभा गोस्वामी ने हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि वह साल 2014 से लेकर 2022 तक ग्रामीण विकास विभाग में सरकारी सेवा दे चुकी हैं। वर्तमान में वह पहल नाम की संस्था की अध्यक्ष हैं. उनकी संस्था द्वारा लावारिस पशुओं के अधिकारों, कल्याण और पुनर्वास के लिए काम किया जाता है।
2022 में बनी थी मिसेज उत्तराखंड
उन्होंने बताया कि वह पहले सौंदर्य प्रतियोगिताओं में शामिल भी हो चुकी हैं। साल 2022 में वह मिसेज उत्तराखंड बनी थीं. इसके बाद साल 2023 में वह श्रीलंका के कोलंबो शहर में मिसेज इंडिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। आभा गोस्वामी ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो वह पूरी लगन के साथ चुनाव लड़ेंगी और पार्टी की विचारधारा को साथ लेकर चलेंगी।