Uttarakhand Weather News: 5 जिलों में अगले 2 दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने से ठिठुरन बढ़ सकती है. आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश- बर्फबारी होने से प्रदेश में ठंड और अधिक हो सकती है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Rain and snowfall in Uttarakhand: Rain and snowfall in Uttarakhand this week
Image: Rain and snowfall in Uttarakhand this week

देहरादून: इन दिनों उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानों तक मौसम शुष्क और कड़ाके की ठंड बरकरार है। मौसम शुष्क रहने के कारण मैदानों में धुंध छा रही है पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह पाला पड़ने के कारण काफी परेशानियाँ हो रही है। पाला पड़ने और शीत लहरों के चलने से लोगों को सुबह और शाम के समय काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इस हफ्ते में ये परेशानियाँ और बढ़ सकती है।

Rain and snowfall in Uttarakhand this week

उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड कारण लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। प्रदेश में पाला पड़ने और शीत लहर चलने के कारण लोगों को हाड़ कंपाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने से ठिठुरन बढ़ रही है। वहीं पाला पड़ने से किसानों की फसलों पर नुकसान हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश- बर्फबारी हो सकती है . जिससे प्रदेश में ठंड में और अधिक इजाफा होने की सम्भावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 22 दिसंबर यानि आज प्रदेश के 11 जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि आज प्रदेश के देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पिथौरागढ़ ,बागेश्वर, उत्तरकाशी , चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों में 23 और 24 दिसंबर को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। उसके बाद फिर 27 और 28 दिसम्बर को पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश की संभावना है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के भी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 31 दिसम्बर से पहले प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ़बारी और बारिश के आसार हैं।

तापमान की स्थिति

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 14.6 और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पन्त नगर का अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।