Uttarakhand: आज फिर होगी इन 3 जिलों में बारिश, कड़ाके की ठंड.. जानिए Weather Update

राज्य में इन दिनों चारों धामों सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों ने बर्फ की सफ़ेद चादर ओढ़ी हुई है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। नए साल के जश्न के लिए उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को भारी बर्फबारी देखने को मिलेगी।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 30 December 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 30 December 2024

देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को राजधानी देहरादून में बारिश के कारण सामान्य तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, राज्य के कई इलाकों में दो दिनों की बारिश और बर्फबारी के बाद रविवार को आसमान साफ ​​रहा।

Uttarakhand Weather Update 30 December 2024

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड के रूप में महसूस किया जा रहा है। कोहरे के चलते कई जगहों पर सूरज की रोशनी दिखाई नहीं दे रही है। राज्य में इन दिनों चारों धामों सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों ने बर्फ की सफ़ेद चादर ओढ़ी हुई है। नए साल के जश्न के लिए उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को भारी बर्फबारी देखने को मिलेगी। कल रविवार को प्रदेश में मौसम साफ़ रहा, लेकिन मौसम विभाग ने आज भी राज्य के पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज गरज के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। देहरादून में आज आसमान साफ ​​रहने की संभावना है, लेकिन कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

तापमान की स्थिति

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।