उत्तराखंड: नए साल पर हरिद्वार आ रहे थे पांच दोस्त, ट्रक से टकरा गई कार.. 4 की दर्दनाक मौत

नए साल पर हरियाणा से पांच युवक हरिद्वार घूमने आ रहे थे, इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो गई।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Tragic accident in Haridwar: Tragic Road Accident in Haridwar on new year
Image: Tragic Road Accident in Haridwar on new year

हरिद्वार: हरिद्वार में हरियाणा से आ रहे युवाओं की कार ट्रक से टकरा गई। बहादराबाद थाना क्षेत्र के शनिवेद मंदिर के पास हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है। जबकि, एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Tragic accident in Haridwar on new year

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात उस वक्त हुई जब हरियाणा से पांच युवक हरिद्वार घूमने आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो गई।
हादसे में कार सवार केहर सिंह पुत्र दिलिप सिंह, आदित्य पुत्र हवा सिंह, मनीष पुत्र बलवान की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्रकाश पुत्र रघुवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।