उत्तराखंड: जियो फाइबर कंपनी के मैनेजर किडनैप, एनकाउंटर में अल्मोड़ा के तीन बदमाश गिरफ्तार

अभिनव के परिजनों को एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, उसने कहा कि मैनेजर उनके कब्जे में है, उसने अभिनव भारद्वाज को छोड़ने के लिए परिजनों से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी। आरोपी ने खुद को दिल्ली के कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य बताया।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Jio manager kidnapped: Jio manager kidnapped three from almora arrested
Image: Jio manager kidnapped three from almora arrested

अल्मोड़ा: नए साल के दिन जिओ फाइबर कंपनी के मैनेजर अभिनव भारद्वाज को बदमाशों ने किडनैप किया था, बदमाशों ने उनको छोड़ने के बदले परिजनों से फिरौती की मांग की। पुलिस ने छानबीन कर मैनेजर को किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ा लिया है, पुलिस के मुताबिक किडनैपिंग में शामिल तीन बदमाश अल्मोड़ा जनपद के निवासी हैं, जिनमें से एक आरोपी को यूपी STF के एनकाउंटर में गोली लगी है और अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Jio manager kidnapped three from almora arrested

जिओ फाइबर कंपनी के मैनेजर अभिनव भारद्वाज उत्तर प्रदेश के हाथरस गेट थाना क्षेत्र में रहते हैं. एक जनवरी दोपहर को अभिनव भारद्वाज सिकंद्राराऊ के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनके परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो पाया, और ना ही वो घर लौटे। परिजनों ने उनके बारे में पूछने के लिए कई जान पहचान के लोगों को भी कॉल किया, लेकिन किसी को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी. जब कहीं से भी अभिनव की खबर नहीं मिली तो उनकी पत्नी ने उनके गुमशुदा होने की सूचना पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी अभिनव भारद्वाज की तलाश में जुट गई है, लेकिन पुलिस को कहीं से कोई खबर नहीं मिली।

20 लाख रुपए की फिरौती की मांग

अभिनव कुमार के गुमशुदा होने की रात को करीब 9 बजे अभिनव के परिजनों को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने परिजनों से कहा कि अभिनव भारद्वाज उनके कब्जे में है, उसने कहा कि अभिनव भारद्वाज को छोड़ने के लिए परिजनों को 20 लाख रुपए की फिरौती देनी होगी. उसने बताया कि वो दिल्ली के कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य है। इतना ही नहीं कॉल करने वाले बदमाश ने ये भी धमकी दी कि यदि परिजनों ने इस बारे में पुलिस को बताया तो अच्छा नहीं होगा।

यूपी STF की नोएडा यूनिट ने किया बदमाशों का पीछा

जानकारी के अनुसार इसके बाद हाथरस पुलिस टीम और यूपी एसटीएफ ने साथ मिलकर बदमाशों को पकड़ने और मैनेजर अभिनव को उनके चंगुल से मुक्त करने का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक अभिनव भारद्वाज के परिजन फिरौती की रकम लेकर यूपी के मुरादाबाद जनपद पहुंचे, और वहां परिजनों ने बदमाशों को रकम दी, परिजनों की ओर से बदमाशों को फिरौती देने के बाद यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने बदमाशों का पीछा किया।

एक बदमाश पर लगी गोली

सुबह करीब 5 बजे यूपी एसटीएफ ने मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिलाधिकारी आवास के पास बदमाशों की कार को घेर लिया. बदमाशों ने जब अपने चारों ओर पुलिस को देखा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू किया. उसके बाद पुलिस ने भी बदमाशो पर गोलियां चलाई. इस बीच पुलिस की एक गोली एक बदमाश के गले के पास लगी, वहीं अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी में मौजूद अभिनव भारद्वाज को भी छुड़ा लिया.

तीनों बदमाश हैं अल्मोड़ा जनपद के निवासी

पुलिस ने आरोपियों कि पहचान नाम विशाल, उम्र -28 (जिसको गोली लगी). सुजल कुमार उम्र 20 वर्ष और तीसरा करन बिष्ट उम्र 20 वर्ष के नाम से की है. पुलिस ने बताया कि आरोपी विशाल राजपुरा, चौकी धरमोला थाना कोतवाली अल्मोड़ा का निवासी है. आरोपी करन बिष्ट, मालगांव चौकी धरमोला थाना कोतवाली अल्मोड़ा का निवासी है और आरोपी सुजल कुमार, कनैली कोतवाली अल्मोड़ा जनपद का निवासी है. पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है, बाकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।