Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: पुलिस टीम ने 5 हजार रूपये के इनामी अपहरण कर्ता को 18 फरवरी को राजस्थान से गिरफ्तार किया. आरोपी ने 2023 में बन्नाखेड़ा की एक 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण किया था. पुलिस ने नाबालिग को भी आरोपी के कब्जे से छुड़ा लिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि रवि सिंह पुत्र रमेश सिंह ने बन्नाखेड़ा की 15 वर्षीय नाबालिग बहन 13 जून 2023 की सांय से गायब हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू की, उसके बाद ये केश एसआई वेदप्रकाश सिंह के सुपुर्द किया गया। जांच के दौरान अभियोग में राजेश कुमार पुत्र नरेश निवासी गुलाबगड़ी थाना सोरों जिला कासगंज यूपी का नाम सामने आया। पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन आरोपी का कुछ अता-पता नहीं लग पाया. उसके बाद इस आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये इनाम भी घोषित किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वारंट और कुर्की का आदेश न्यायालय से प्राप्त कर कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई। मामले की जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक कविंद्र शर्मा को सौंपी गई, जिन्होंने अभियुक्त की गिरफ्तारी और अपहर्ता की बरामदगी के लिए एक टीम का गठन किया। मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से आरोपी के श्री गंगासागर, राजस्थान में होने की जानकारी प्राप्त हुई. जिसके बाद बीते 18 फरवरी को उप निरीक्षक प्रियंका टम्टा और कांस्टेबल अमित कुमार के साथ मिलकर थाना जवाहरनगर, गंगासागर, राजस्थान से आरोपी राजेश कुमार को लड़की और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।