Uttarakhand: उत्तराखंड से किडनैप हुई बच्ची, बेंगलुरु से हुई बरामद; श्रीलंका भेजने वाली थी राबिया खान

हरिद्वार के कलियर से अपहृत नाबालिग बच्ची को पुलिस ने बेंगलुरु से बरामद कर लिया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो बच्ची को श्रीलंका ले जाने की फिराक में थी।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Haridwar kidnapping case: Kidnapped Minor Girl Rescued from Bengaluru
Image: Kidnapped Minor Girl Rescued from Bengaluru

हरिद्वार: उत्तराखंड के कलियर क्षेत्र से 10 अप्रैल को अपहृत एक नाबालिग बच्ची को पुलिस ने सफलतापूर्वक बेंगलुरु से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला राबिया को गिरफ्तार किया है, जिसने बच्ची को कपड़े दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गई थी।

Kidnapped Minor Girl Rescued from Bengaluru

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला राबिया निवासी मुस्लिम नगर बक्शी, थाना जानकीपुरम, लखनऊ, कुछ दिन पहले ही कलियर में रहने के लिए आई थी। 10 अप्रैल को उसने नाबालिग बच्ची को कपड़े दिलाने का लालच दिया और उसे अपने साथ ले गई। इसके बाद बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी महिला की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। इसके आधार पर टीम बेंगलुरु पहुंची और वहां से महिला को गिरफ्तार कर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आगे पढ़िए..

दिल्ली समेत कई स्थानों पर घुमाया

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह बच्ची को पहले दिल्ली लेकर गई और फिर उसे अलग-अलग स्थानों पर घुमाती रही। इस दौरान बच्ची से भीख मंगवाने की बात भी सामने आई है, जो मामले को और गंभीर बनाता है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला बच्ची को श्रीलंका ले जाने की फिराक में थी। हालांकि, समय रहते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच जारी

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि आरोपी बच्ची को बेचने की योजना बना रही थी या उसका अन्य किसी गलत कार्य में इस्तेमाल करना चाहती थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।