उत्तराखंड: जादू-टोने के लिए किया गया 3 साल के बच्चे का अपहरण, 20 घंटे में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हरिद्वार में तंत्र-मंत्र और जादू-टोने के लिए शादी समारोह से 3 साल के बच्चे का अपहरण किया गया। पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए 20 घंटे के भीतर एक आरोपी की गिरफ्तारी सहित बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। वहीं दो फरार आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Child Kidnapping Case: Haridwar Child Kidnapping Case Solved in 20 Hours
Image: Haridwar Child Kidnapping Case Solved in 20 Hours

हरिद्वार: झबरेड़ा थाना क्षेत्र में 3 साल के मासूम बच्चे के अपहरण की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 घंटे के भीतर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।

Haridwar Child Kidnapping Case Solved in 20 Hours

जानकारी के अनुसार बीते गुरूवार 14 मई को जनपद हरिद्वार के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान 3 साल का बच्चा अचानक गायब हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन बच्चा नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने इस गंभीर मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। एसएसपी हरिद्वार ने तुरंत विशेष टीम का गठन किया और बच्चे की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए। पूरे ऑपरेशन की निगरानी एसपी देहात को सौंपी गई और सीआईयू रुड़की को सर्विलांस की जिम्मेदारी दी गई।
पुलिस ने कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान एक संदिग्ध गरजा उर्फ गजे, निवासी सकरपुर (मुजफ्फरनगर) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि इस अपहरण में उसके दो अन्य साथी भी शामिल हैं। आगे पढ़िए..

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे मामले के पीछे तंत्र-मंत्र और जादू-टोने का एंगल हो सकता है। आरोपी इसी उद्देश्य से बच्चे को ले गए थे। इस खुलासे के बाद मामला और भी गंभीर और रहस्यमय हो गया है। पुलिस को सूचना मिली कि ब

जादू-टोने के लिए किया था किडनैप

च्चा सकरपुर गांव और पुरकाजी रोड के पास देखा गया है। टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति बच्चे को लेकर खड़ा मिला, लेकिन पुलिस को देखते ही वह बच्चा छोड़कर फरार हो गया। मौके पर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और उसे पुलिस टीम ने सकुशल वापस लाया।

20 घंटे का बड़ा पुलिस ऑपरेशन

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार इस पूरे ऑपरेशन में करीब 25 से 30 पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने जंगलों, गांवों और आसपास के इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चलाया। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई। लगातार 20 घंटे की मेहनत के बाद पुलिस को सफलता मिली। इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तेज कार्रवाई की सराहना की और टीम का आभार जताया। परिवार ने भी राहत की सांस ली और पुलिस को धन्यवाद दिया।