उत्तराखंड: ऐसे तो हो गए नेशनल गेम्स, तैयारी कर रही नाबालिग के साथ रेप.. कोच गिरफ्तार

उत्तराखंड की धर्म नगरी में नाबालिग हॉकी खिलाड़ी ने कोच पर रेप का आरोप लगाया है। हरिद्वार के में नाबालिग महिला खिलाड़ी किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। कोच से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
National Games: Minor girl preparing for National Games raped
Image: Minor girl preparing for National Games raped

हरिद्वार: ऐसे तो हो गए नेशनल गेम्स.. उत्तराखंड में शर्मनाक घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग महिला खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। कोच से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Minor girl preparing for National Games raped

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी दिनों में रोशनाबाद में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। जिसके लिए फिलहाल तैयारी चल रही है। खिलाड़ी भी रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शिविर चल रहे हैं, जहां खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जा रहा है।

कोच ने किया दुष्कर्म: बिलख पड़ी नाबालिग खिलाड़ी

रविवार की रात पुलिस के होश तब उड़ गए जब एक नाबालिक महिला खिलाड़ी थाने पहुंची और उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कोच ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इसके तुरंत बाद पुलिस ने खिलाड़ी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और कोच को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।