उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ों से लेकर मैदानों से मौसम शुष्क बना हुआ है. पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने से सुबह-शाम ठंड काफी बढ़ रही है. लेकिन दिन के समय चटख धूप खिलने से काफी राहत मिल जाती है. मौसम विभाग से आज कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है.
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 6 January 2025
देहरादून: इन दिनों उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, पहाड़ों में सुबह से पाला पढ़ने और मैदानों में धुंध छाने के कारण सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग में आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है, इसके अलावा कुछ जनपदों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने से तापमान में गिरावट में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड में इजाफा होगा.
Uttarakhand Weather Update 6 January 2025
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है. प्रदेश भर में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में सामान्य से 6 से 10 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हुआ है. लेकिन रात के समय में तापमान में गिरावट आने से ठंड काफी बढ़ जाती है. राज्य के मैदानी क्षेत्रों में सुबह के वक्त हल्की धुंध और कोहरे के चलते ठंड काफी बढ़ जाती है और पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने से सुबह-शाम ठंड काफी बढ़ जाती है. लेकिन दिन के समय चटख धूप खिलने से काफी राहत मिल जाती है. लेकिन कल शाम से अब तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर आंतरिक बादल छाए हुए है, जिससे ठंड में इजाफा होने का अहसास हो रहा है.
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि 6 जनवरी यानि आज प्रदेश के 10 जिलों में बारिश होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, देहरादून, अल्मोड़ा, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों के कुछ हिस्सों में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने के आसार हैं. वहीं देहरादून, हरिद्वार और टिहरी जनपदों में कुछ स्थानों पर तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं. साथ ही आज पूरे प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तराखंड के ज्यादा ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है. मौसम विभाग की ओर से राज्य के पर्वतीय जनपदों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.
तापमान की स्थिति
बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 सेल्सियस रहा. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा. पंतनगर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा.