सड़क परिवहन मंत्रालय और रेल विकास विभाग ने रानी पोखरी से टिहरी झील के पास कोटी कॉलोनी तक लगभग 28 किलोमीटर लंबी टनल के निर्माण का सर्वेक्षण करने का निर्णय लिया था, और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने इस पर कार्यवाही भी शुरू कर दी है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Dehradun Tehri Train 28 Km long railway line will be built
देहरादून: उत्तराखंड में देहरादून और टिहरी के बीच एक नई टनल बनाने की योजना बनाई जा रही है। इस टनल से यात्रा का समय कम होगा, जिससे लोग देहरादून से टिहरी तक तेजी से पहुँच सकेंगे। इसके साथ ही, टिहरी झील जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुँचना भी आसान हो जाएगा, जिससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक व्यवस्था में भी सुधार होगा।
Dehradun Tehri Train: 28 Km long railway line will be built
देहरादून और टिहरी के बीच एक नई रेल लाइन के लिए टनल बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय और रेल विकास विभाग के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है। दरअसल, सड़क परिवहन मंत्रालय और रेल विकास विभाग ने रानी पोखरी से टिहरी झील के पास कोटी कॉलोनी तक लगभग 28 किलोमीटर लंबी टनल के निर्माण का सर्वेक्षण करने का निर्णय लिया था, और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने इस पर कार्यवाही भी शुरू कर दी है। अब इस परियोजना में रेलवे लाइन को भी शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना के तहत पूर्व में केंद्रीय सड़क राजमार्ग, परिवहन मंत्रालय और रेलवे विकास निगम के बीच बैठक भी हो चुकी है. बैठक में टनल के सर्वेक्षण का डेटा साझा करने के साथ-साथ इस परियोजना को संयुक्त रूप से विकसित करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। योजना के अनुसार, सड़क परिवहन के लिए टनल के साथ-साथ रेलवे के लिए भी टनल का निर्माण किया जाएगा, और दोनों टनल एक-दूसरे के लिए निकासी टनल का कार्य करेंगी।
रानी पोखरी से कोटी कॉलोनी तक टनल निर्माण
लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने जानकारी दी कि इस परियोजना पर पहले भी चर्चा हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की गति बढ़ाने के लिए जल्द ही मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी। टनल का सर्वेक्षण NHAI द्वारा किया गया था, लेकिन वर्तमान में इसे रोक दिया गया है। अब इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 28 किलोमीटर लंबी टनल के निर्माण से देहरादून से टिहरी की दूरी केवल डेढ़ से 2 घंटे रह जाएगी, जिससे टिहरी झील आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा यदि रानी पोखरी से कोटी कॉलोनी तक टनल का निर्माण किया जाता है, तो इससे रेलवे नेटवर्क का विस्तार होगा. इस योजना के अंतर्गत टनल और एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य किया जाएगा।