उत्तराखंड में अगले दो दिन इन जगह हो सकती है बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इन दिनों राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है, और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है कि जल्द ही प्रदेश में फिर से बर्फबारी हो सकती है, जिससे राज्य में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 10 january 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 10 january 2025

देहरादून: इन दिनों उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह समय पाला पड़ने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मैदानी इलाकों में धुंध छाने के कारण मौसम काफी सर्द हो रहा है. लेकिन दोपहर के समय चटख धूप खिलने से काफी राहत महसूस हो रहा है. वहीं मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए प्रदेश में बर्फ़बारी की संभावना जताई है.

Uttarakhand Weather Update 10 january 2025

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में इस समय सुबह के समय पाले ने लोगों की समस्याओं को बढ़ा दिया है, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण लोग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में सुबह से ही कोहरे का असर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। हालाँकि, इन दिनों राज्य के अधिकांश हिस्सों में दोपहर के समय तेज धूप निकल रही है। मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है कि जल्द ही प्रदेश में फिर से बर्फबारी हो सकती है, जिससे राज्य के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, आज शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून में भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय धुंध देखने को मिल सकती है। 11 और 12 जनवरी को मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जनवरी को राज्य के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना व्यक्त की है। आज 10 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है और किसी भी जिले के लिए विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा. पंतनगर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.