उत्तराखंड: भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर फ्लाइट फरवरी में इस दिन होगी शुरू, ये होगा किराया

भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच उड़ान केवल सप्ताह में तीन दिन, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। यदि यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है, तो इस उड़ान को सप्ताह के सभी दिनों में संचालित किया जा सकता है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Bhubaneswar-Dehradun-Srinagar flight: Bhubaneswar-Dehradun-Srinagar flight Fare and Timings
Image: Bhubaneswar-Dehradun-Srinagar flight Fare and Timings

देहरादून: भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को स्वीकृति मिल गई है। इंडिगो कंपनी इस उड़ान का संचालन आगामी छह फरवरी से प्रारंभ करेगी। कंपनी ने ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। देहरादून एयरपोर्ट पर यह एक अनूठा अवसर होगा जब एक विमान तीन शहरों को एक साथ जोड़ने का कार्य करेगा। इंडिगो का 186 सीटों वाला विमान भुवनेश्वर, देहरादून और श्रीनगर के बीच उड़ान भरेगा।

Bhubaneswar-Dehradun-Srinagar flight Fare and Timings

फरवरी महीने से इंडिगो का 186 सीटर विमान भुवनेश्वर, देहरादून और श्रीनगर के बीच उड़ान संचालित करेगा। यह पहली बार है जब देहरादून एयरपोर्ट से भुवनेश्वर और श्रीनगर के लिए सीधी उड़ानें शुरू की जा रही हैं। इंडिगो विमान ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट से सुबह 9:05 बजे उड़ान भरकर देहरादून पहुंचेगा। देहरादून एयरपोर्ट पर यात्रियों को उतारने के बाद, सुबह 9:45 बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरेगा। श्रीनगर से देहरादून और भुवनेश्वर के यात्रियों को लेकर, यह विमान दोपहर 12:50 बजे देहरादून लौटेगा। इसके बाद, देहरादून एयरपोर्ट से यह उड़ान दोपहर 1:20 बजे भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी। भुवनेश्वर पहुँचने में इस फ्लाइट को दो घंटे का समय लगेगा, जबकि देहरादून से श्रीनगर पहुँचने में एक घंटा पांच मिनट का समय लगेगा।

ये रहेगा किराया

भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर के बीच उड़ान केवल सप्ताह में तीन दिन, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। यदि यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है, तो इस उड़ान को सप्ताह के सभी दिनों में संचालित किया जा सकता है। देहरादून से भुवनेश्वर के लिए छह फरवरी को निर्धारित किराया 4,999 रुपये है, जबकि देहरादून से श्रीनगर का किराया 4,696 रुपये रखा गया है। हालांकि, बुकिंग की स्थिति के अनुसार यह किराया कम या अधिक हो सकता है। इंडिगो कंपनी ने इन फ्लाइट के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी है।

इस बार बढीं उड़ानें

विंटर सीजन में आमतौर पर देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या में कमी देखी जाती है, लेकिन इस बार स्थिति अलग है। इंडिगो ने रविवार को बंगलूरू के लिए एक अतिरिक्त उड़ान शुरू की है। इसके अलावा, एयर इंडिया ने एक जनवरी से दिल्ली के लिए एक नई उड़ान शुरू की है।