पौड़ी जनपद के थलीसैंण क्षेत्र की एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास का मुंह दबाया, गला घोंटा और सिर पर ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: The woman and her lover killed her mother-in-law
पौड़ी गढ़वाल: थलीसैंण क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बहु ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
The woman and her lover killed her mother-in-law
दरअसल मृतका सुरेशी देवी के दो बेटे हैं, उनका बड़ा बेटा सर्वेश्वर हरिद्वार में नौकरी करता है और कभी–कभी छुट्टी पर घर आता है। उसकी पत्नी अपनी सास के साथ थलीसैंण में स्थित अपने घर पर ही रहती है. उनका छोटा बेटा अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार में ही रहता है। ऐसे में थलीसैंण में अंजली उसकी छह साल की बेटी और सास सुरेशी ही रहते थे। बीते 11 जनवरी, 2025 को अंजली देवी का जन्मदिन था। इसी रात अंजली का प्रेमी दीपक कुमार उसके घर आया था. रात करीब तीन बजे जब वह अपने घर जाने के लिए अंजली के कमरे से निकला, तभी अंजली की सास सुरेशी देवी ने उसे देख लिया.
गला घोंटकर और सिर पर ईंट मारकर की हत्या
उसे देखते ही सुरेशी देवी शोर मचाने लगी, इस बात से डरकर दीपक और अंजली ने मिलकर सुरेशी देवी का मुंह दबाया, गला घोंटा और सिर पर ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय दीपक कुमार, पुत्र हरीश, का शादिसुधा 25 वर्षीय अंजली देवी के साथ अवैध संबंध था. ये दोनों ही थलीसैंण बाजार, वॉर्ड संख्या 04, जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं. दोनों ने मिलकर के अंजलि की सास 55 वर्षीय सुरेशी देवी की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार और अंजली देवी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया।