कोटद्वार: गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत एक घायल

बुधवार को सुबह के समय पोखरी निवासी एक व्यक्ति दिल्ली से कार बुक कर अपने गांव आया था। कार चालक उनको छोड़कर वापस दिल्ली की ओर लौट रहा था कि कुछ दूर पहुँचते ही उसकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई.
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
road accident in Kotdwar: Tragic road accident in Kotdwar
Image: Tragic road accident in Kotdwar

कोटद्वार: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में आज फिर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है.

Tragic road accident in Kotdwar

जानकारी के अनुसार. आज बुधवार को सुबह के समय पोखरी निवासी एक व्यक्ति दिल्ली से कार बुक कर अपने गांव आया था। कार चालक उनको छोड़कर वापस दिल्ली की ओर लौट रहा था कि कुछ दूर पहुँचते ही उसकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस भीषण सड़क हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक बुरी तरह घायल हो गया। कार को गिरता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मृतकों और घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया.

कार में ड्राइवर सहित 3 लोग सवार थे

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार में ड्राइवर सहित तीन लोग सवार थे. जिनमें से एक रमेश लाल नाम के व्यक्ति मौरा के लिए बैठे थे, और एक अन्य व्यक्ति प्रदीप ड्राइवर के साथ दिल्ली से ही आया था. हादसे में रमेश लाल और प्रदीप की मौके पर ही दर्मौदनाक मौत हो गई, और कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है।