रात को सर्दी से बचने के लिए वे अंगीठी में खाना गर्म कर रहे थे और अधिक ठंड के कारण अंगीठी को कमरे में ले गए। थोड़ी देर बाद, कमरे में अंगीठी के धुएं से गैस बन गई, जिससे दोनों की दम घुटने से मृत्यु हो गई।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Husband and wife died due to suffocation from smoke
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के पर्वतीय क्षेत्र भिलंगना ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत द्वारी-थापला में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसमें एक दंपति की अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई। यह दुखद घटना उस समय हुई जब मदनमोहन सेमवाल (52) और उनकी पत्नी यशोदा देवी (48) अपने चाचा के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए घनसाली से गांव पहुंचे थे।
Husband and wife died due to suffocation from smoke
शादी समारोह के बाद, रात को सर्दी से बचने के लिए वे अंगीठी में खाना गर्म कर रहे थे और अधिक ठंड के कारण अंगीठी को कमरे में ले गए। थोड़ी देर बाद, कमरे में अंगीठी के धुएं से गैस बन गई, जिससे दोनों की दम घुटने से मृत्यु हो गई। सुबह जब मृतकों के बेटे ने दरवाजे से आवाज दी और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसने दरवाजा तोड़कर देखा, जहां दोनों मृत अवस्था में पाए गए। ग्राम पंचायत की प्रमुख रिंकी देवी ने इस घटना की जानकारी दी और बताया कि बिना पुलिस को सूचित किए मृतकों के परिजनों ने शव का दाह संस्कार किया।
पुलिस को नहीं दी गए हादसे की जानकारी
मदनमोहन सेमवाल सरकारी स्कूल में लिपिक के पद पर कार्यरत थे, और इस दुर्घटना ने परिवार और गांव में गहरा शोक छा दिया है। 17 जनवरी को परिवार ने महज खानापूर्ति के रूप में मेंहदी रस्म अदा की। इस घटना के बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल है, जबकि पुलिस को इस हादसे की कोई जानकारी नहीं दी गई।