उत्तराखंड: प्रेम और बदले का खौफ, युवक की गला रेतकर हत्या... तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रेमिका ने अंकुश को छोड़कर विनीत से संबंध बना लिया था, जिससे गुस्से में आकर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। तीनों ने पहले विनीत को शराब पिलाई और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
murder of vineet: Three friends together murdered Vineet
Image: Three friends together murdered Vineet

हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने लापता चल रहे युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के दोस्तों ने ही प्रेम प्रसंग के चलते चाकू से गला काटकर उसकी हत्या की थी। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या करने के बाद झाड़ियों में फेंका गया शव और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Three friends together murdered Vinit

सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मृतक विनीत सिडकुल की कंपनी में काम करता था और तीन दिन से लापता था। उसके पिता बिजेंद्र पाल निवासी काकड़ा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर ने तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल के बाद विनीत को बाइक पर ले जाने वाले अंकुश पुत्र सुशील निवासी व सचिन पुत्र रामनिवास बिरालसी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी सुभाष एनक्लेव मुंजाल ऑटो कंपनी के सामने आईपी-2 थाना सिडकुल तथा जॉनी उर्फ अनंत निवासी पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिव विहार कॉलोनी निकट हेमा कंपनी आईपी-2 थाना सिडकुल को सुभाष एन्क्लेव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि तीनों ने शराब पिलाकर चाकू से गला रेतकर विनीत की हत्या कर दी थी और शव डेंसो चौक के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर मौके से शव बरामद कर लिया।

गर्लफ्रेंड और दोस्त में प्रेम संबंध

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी अंकुश एवं सचिन एक ही गांव के रहने वाले हैं तथा मिनाक्षी पॉलीमर कंपनी सिडकुल में काम करते थे। सचिन अंकुश के मकान सुभाष एन्क्लेव आईपी-2 सिडकुल में किराये पर रहता है। विनित विक्टोरिया कंपनी में काम करता था। तीनों आपस में दोस्त थे। विनीत अंकुश का दोस्त है। एक दिन अंकुश का फोन बंद होने पर उसने विनीत के फोन से अपनी गर्ल फ्रेंड को फोन किया, जिससे महिला का मोबाइल नंबर मृतक विनीत के पास आ गया। एक दिन उसने अंकुश की गर्ल फ्रेंड से बात की और उसे अपनी बातों में उलझा लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत लंबी होने लगी और दोनों के बीच प्रेम-संबंध हो गए।

शराब पिलाकर की हत्या

विनीत से प्रेम संबंध होने पर महिला ने अंकुश से बात करना बंद कर दिया। अंकुश को जब इसका पता चला तो उसे विनीत को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और सचिन व जॉनी के साथ मिलकर पार्टी करने के नाम पर उसे मोटरसाइकिल पर ले जाकर पहले खूब शराब पिलाई और फिर चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया और मोबाइल फोन को कलियर ले जाकर तोड़कर नहर में फेक दिया।