गढ़वाल: RD के लाखों रुपये लेकर फरार हो गई कंपनी, FIR दर्ज करने की मांग पर कोतवाली में हंगामा

आरडी के नाम पर लाखों ठग कर फरार हो गई कंपनी, कंपनी पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी और गबन के आरोप, शाखा प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग..
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
LUCC absconded with lakhs of rupees: LUCC absconded with lakhs of RD rupees in Garhwal
Image: LUCC absconded with lakhs of RD rupees in Garhwal

श्रीनगर गढ़वाल: स्थानीय लोगों ने एक कंपनी पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी और गबन के आरोप लगाए हैं। इस मामले में दर्जनों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर कंपनी के शाखा प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पीड़ितों का कहना है कि कंपनी ने उन्हें आकर्षक ब्याज दरों का लालच देकर आरडी (आवर्ती जमा) योजना में निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

LUCC absconded with lakhs of RD rupees in Garhwal

कई लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई इस योजना में लगाई, लेकिन जब परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद उन्होंने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया, तो कंपनी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने अपनी बचत का एक बड़ा हिस्सा आरडी योजना में जमा किया था। लेकिन जब उन्होंने अपनी राशि वापस लेने के लिए शाखा प्रबंधक से संपर्क किया, तो उन्हें बहानेबाजी कर टाल दिया गया। बाद में पता चला कि कंपनी का स्थानीय कार्यालय बंद हो चुका है और प्रबंधक फरार है।

LUCC कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के आरोप

श्रीनगर कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि पीड़ितों की ओर से दी गई तहरीर में एलयूसीसी कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कंपनी लोगों को आरडी खुलवाने का काम करती थी और इसमें कई निवेशकों के पैसे लगे होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि आरोपों की गहनता से जांच चल रही है, पुष्टि हो जाने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।