Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: टिहरी जिले के कुमाल्डा के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया गया. यहां एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में कार जा गिरी। हादसे में पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई।
टिहरी- कुमाल्डा क्षेत्र में नंद चौक के पास गुरुवार की सुबह एक भीषण दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक कार में सवार पिता- पुत्र मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे। आनंद चौक के पास पहुँचते ही UK 07 AR 3411 नंबर की वैगनआर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दोनों बाप और बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई.
जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी ने एसडीआरएफ की टीम हादसे ही जानकरी दी, जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम जरुरी उपकरणों के साथ तुरंत ही घटना स्थल पर पहुँच गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम के पहुँचने से पहले की दोनों की मौत हो चुकी थी. एसडीआरएफ टीम खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से मुख्य मार्ग लाई. टीम ने दोनों शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। हादसे में चंबा के जड़दार गांव निवासी 57 वर्षीय मूसा सिंह और उनके बेटे 27 वर्षीय मनवीर सिंह की दर्दनाक मौत हुई।