ऋषिकेश रैली में नकली बंदूक लहराकर रौब झाड़ रहा था युवक, पुलिस ने तत्काल धारा में कर दिया गिरफ्तार

निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद ऋषिकेश क्षेत्र में रैली के दौरान नकली बंदूक लहराकर रौब झाड़ने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.. पढ़िए
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Youth arrested for fake gun: Youth arrested for fake gun at Rishikesh rally
Image: Youth arrested for fake gun at Rishikesh rally

ऋषिकेश: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमे ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत चुनावी विजय जुलूस में एक युवक हाथों में बंदूक लहराते हुए नाचते हुए दिखाई दे रहा था, पुलिस ने पकड़ा तो पता चला कि युवा नकली बंदूक लहराकर रौब झाड़ रहा था।

Youth arrested for fake gun at Rishikesh rally

उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, जिस पर ऋषिकेश पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के संबंध में सुरागरसी/ पतारसी करते हुए जानकारी एकत्रित की गई तो उक्त वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान मनीष राजभर पुत्र विजय कुमार राजभर निवासी गली न0 12, वीरपुर खुर्द, नेहरुग्राम, थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 20 वर्ष के रुप मे हुई।

धारा 170(1) BNSS में गिरफ्तार

जिस पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे घटना के संबंध में पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि वीडियो में दिख रही बंदूक नकली लकडी की बन्दूक (खिलौना) है, जिसे उसके द्वारा बाजार से खरीदा गया था तथा रैली के दौरान उसे पकड़ कर वह नाच रहा था। पुलिस जांच में भी वीडियो में दिख रही बन्दूक को चैक करने पर उक्त बन्दूक खिलौने वाली बंदूक निकली। चूंकि उक्त व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की शान्ति व्यवस्था बिगाडने की कोशिश की गयी, जिस पर उक्त व्यक्ति को तत्काल धारा 170(1) BNSS में गिरफ्तार किया गया।