Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाजड, पिथौरागढ़ में एक युवक ने शिक्षकों की नियुक्ति और स्कूल परिसर में हो रही भांग की खेती को नष्ट करने की मांग की थी. उसने चेतावनी दी थी कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो वो एसडीएम कार्यालय गंगोलीहाट में आत्महत्या करेगा।
युवक की चेतावनी देने पर सोमवार सुबह से ही गंगोलीहाट पुलिस ने दशाईथल थल क्षेत्र में वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान दर्शाइथल पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोकने का प्रयास किया तो उसने अपने वाहन से पुलिस की चीता मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर पुलिसकर्मी को मारने की कोशिश की और कार से भागकर तहसील पहुंच गया।
युवक ने तहसील कार्यालय में पहुंचकर वहां खड़ी कार के अंदर ही अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि मौक पर मौजूद पुलिस ने उसे दबोच लिया। गंगोलीहाट प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि जनपद पिथौरागढ़ की अंतिम सीमा पर स्थित ढनौलासेरा गांव के निवासी सौरभ सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने और आत्मदाह की धारा कार्रवाई की गई है. सौरभ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। युवक ने पिछले दिनों इन्हीं मांगो को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया था।