दूसरे समुदाय के लोगों ने हिंदू संगठन और पुलिस पर पथराव शुरू किया, इसके जवाब में हिंदू संगठन ने भी पथराव किया। पुलिस टीम ने बीच में आकर लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Girl missing Communal stone pelting in Haridwar
हरिद्वार: लक्सर में एक हिंदू किशोरी के लापता होने की घटना सामने आई है, गांव के लोगों का आरोप है कि एक अन्य समुदाय के युवक ने उसका अपहरण किया है। घटना के बाद हिंदू संगठनों और विशेष समुदाय के लोगों के बीच पथराव शुरू हो गया है। गांव में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल और पीएसी को तैनात किया गया है। किशोरी और अपहरणकर्ता की खोज जारी है।
Girl missing Communal stone pelting in Haridwar
दरअसल, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 7 फरवरी की शाम एक हिंदू परिवार की नाबालिग लड़की लापता हो गई। जब शाम तक किशोरी घर नहीं लौटी, तो उसके परिवार ने आसपास के इलाके में उसकी खोजबीन की। लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला। इसी बीच, गांव के एक अन्य व्यक्ति ने किशोरी के परिजनों को सूचित किया कि एक दूसरे समुदाय के युवक ने लड़की का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। इस सूचना के बाद, परिजनों ने पुलिस को सूचित करते हुए एक लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस बल मौके पर तैनात
इस घटना की सूचना रविवार, 9 फरवरी को हिंदू संगठन के सदस्यों को मिली। इसके बाद, वे पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और नाबालिग लड़की के बारे में जानकारी इकट्ठा करने लगे। इसी दौरान, दूसरे समुदाय के लोगों ने हिंदू संगठन और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके जवाब में हिंदू संगठन के सदस्यों ने भी पथराव किया। हालांकि, पुलिस ने बीच में आकर लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना के बाद, पुलिस बल मौके पर तैनात है और गांव में दोनों समुदायों की गतिविधियों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।
आत्मदाह की चेतावनी
नाबालिग लड़की के परिवार का कहना है कि गांव में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पीड़ित परिवार ने रविवार शाम तक किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। क्षेत्र में हिन्दू और मुश्लिम आबादी बराबर होने के कारण ऐसा मामला तीसरी बार आ चुका है. कुछ समय पहले भी एक अन्य समुदाय विशेष का युवक हिन्दू नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया.
अपहरणकर्ता और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा
क्षेत्राधिकारी नताशा सिंह ने जानकारी दी कि दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें अपहरणकर्ता और उसका भाई शामिल हैं। किशोरी को खोजने के लिए एक टीम बनाई गई है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर किशोरी को सुरक्षित बरामद किया जाएगा। गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। माहौल को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।