Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने इस महीने होने वाले उत्तराखंड विधानसभा सत्र के कारण शिक्षा विभाग में 18 फरवरी से 24 फरवरी के बीच अवकाश लेने पर रोक लगा दी है।
दरअसल, शिक्षा विभाग को कई ऐसे प्रश्न पूछे गए हैं, जो 18 फरवरी से 24 फरवरी 2025 तक होने वाले विधानसभा सत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं और अनुत्तरित हैं। कुछ ही दिन शेष रहने के बाद भी, शिक्षा विभाग द्वारा विधानसभा सत्र में प्रदर्शित किये जाने वाला उत्तरालेख डाटा अपूर्ण है। कार्यों में विलंब के बाद महानिदेशक ने आदेश जारी किए हैं कि 18 फरवरी से 24 फरवरी 2025 तक आहूत विधानसभा सत्र में विभाग से संबंधित प्रश्नों के उत्तर प्रेषित किए जाने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों के संपादन को पूरा किया जाना है।