Uttarakhand News: हरिद्वार में गायब हो गई युवती, पांच दिन बाद धूमधाम से होनी थी शादी

पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव मे युवती की शादी की तैयारियां चल रही थी। आगामी 18 फरवरी को युवती की शादी होनी थी. लेकिन शादी की तैयारियों के बीच युवती अचानक से घर से लापता हो गई।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Bride ran away: Bride ran away from her Wedding
Image: Bride ran away from her Wedding

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार एक युवती अपनी शादी की तैयारियों के दौरान अचानक गायब हो गई है। इस घटना के बाद उसके परिवार ने पुलिस प्रशासन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों को आशंका व्यक्त की है कि युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई है, जिसकी जांच अभी चल रही है।

Bride ran away from her Wedding

जानकरी के अनुसार हरिद्वार जनपद के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव मे युवती की शादी की तैयारियां चल रही थी। आगामी 18 फरवरी को युवती की शादी होनी थी. लेकिन शादी की तैयारियों के बीच गुरुवार 13 फरवरी की रात युवती अचानक से घर से लापता हो गई।

युवक पर युवती को भगाने का शक

परिजनों के काफी खोजने पर भी जब युवती नहीं मिली तो उन्होंने पथरी थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। परिजनों ने बताया कि उन्हें एक युवक पर उनकी बेटी को भगाने का शक है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर दी है। पुलिस टीम गुमशुदा युवती की तलाश कर रही है। युवती के परिजन इस घटना बहुत परेशान हैं, जहाँ उनके घर में शादी की तैयारियों की धूम थी वहीं अब उन्हें बेटी की चिंता हो रही है। वहीं समाज भी परिवार वालों और युवती के बारे में बातें कर रहे हैं।