Uttarakhand News: सिडकुल में प्राइवेट अस्पताल के शौचालय में मिली नर्स की लाश, शाम 5 बजे से ढूंढ रहा था स्टाफ

अस्पताल कर्मचारियों को कुछ अनहोनी संदेह हुआ तो उन्होंने शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया. जैसे ही अस्पताल का स्टाफ दरवाजा तोड़कर शौचालय के अंदर पहुंचा वहां नर्स सलोनी का शव जमीन पर पड़ा था.
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Nurse found dead: Nurse found dead in private hospital Washroom
Image: Nurse found dead in private hospital Washroom

हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित प्राइवेट अस्पताल के शौचालय में एक नर्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने नर्स का शव बरामद कर उसे अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Nurse found dead in private hospital's Washroom

जानकारी के अनुसार सिडकुल थाना क्षेत्र में स्थित प्राइवेट अस्पताल में सलोनी निवासी जमालपुर नर्स थी। सलोनी की ड्यूटी बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक लगी हुई थी। लेकिन शाम को पांच बजे वो अस्पताल में ड्यूटी पर नहीं दिखी, जिसके बाद अस्पताल के अन्य स्टाफ ने सलोनी को बहुत खोजा, उसको फोन लगाया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

शौचालय में पड़ा था शव

उसको खोजते हुए अस्पताल का कोई कर्मचारी शौचालय की ओर गया, शौचालय का दरवाजा अंदर से लॉक्ड था। जब उन्होंने शौचालय के दरवाजे से सलोनी को आवाज लगाई उसका दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद अस्पताल कर्मचारियों को कुछ अनहोनी संदेह हुआ तो उन्होंने शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया. जैसे ही अस्पताल का स्टाफ दरवाजा तोड़कर शौचालय के अंदर पहुंचा वहां नर्स सलोनी का शव जमीन पर पड़ा था. ये देखकर पूरे अस्पताल के स्टाफ में हडकंप मच गया. कर्मचारियों ने इसी अफरा-तफरी में पुलिस को मामले की जानकारी दी.

पुलिस जांच जारी

जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सिडकुल एसओ मनोहर सिंह भंडारी सिडकुल थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद साक्ष्य भी अपने साथ लिए. एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने जानकारी दी है कि नर्स की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। मृतक नर्स सलोनी के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है।