उत्तराखंड में मंत्री बनाने के नाम पर तीन विधायकों से रकम मांगने वाला शातिर गिरफ्तार हो गया है, पैसे मांगने में दो और भी थे शातिर के साथी, पुलिस दबिश में जुटी.. पढ़िए ये खास खबर
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Image: Ahmed arrested for fake call in the name of Amit Shah
उधमसिंह नगर: प्रदेश के तीन विधायकों को फर्जी फोन कॉल कर खुद को गृहमंत्री अमित शा का पुत्र बताकर मंत्री बनाने के नाम पर पैसे मांगने के आरोपी को आखिरकार ऊधमसिंहनगर पुलिस और एसओजी टीम ने धर दबोचा। आरोपी ने खुद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बेटा बताते हुए पार्टी फंड के नाम पर 3 करोड रुपए की मांग की थी।
Ahmed arrested for fake call in the name of Amit Shah
3 करोड रुपए की मांग पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा को कुछ आशंका हुई और उन्होंने यह पूरा मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में लाते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा से इसकी शिकायत की। इसके बाद इस मामले की तहरीर देकर इसमें मुकदमा दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी हवाला दिया था। विधायक को मंत्री पद का प्रलोभन देकर पैसे ठगने तथा बदनाम करने की मंशा की साजिश रचने के संबंध में दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
उवैश अहमद ने रची थी साजिश
जांच में एसओजी रुद्रपुर एवं कोतवाली पुलिस द्वारा अज्ञात मोबाइल नंबर की डिटेल के आधार पर उवैश अहमद पुत्र सगीर अहमद निवासी निधौली कला, थाना एटा जिला एटा उप्र हाल निवासी खोडा कलौनी बीरबल चौकी के सामने (हाजी इलियास के मकान में किराये पर) थाना खोडा जिला गाजियाबाद का नाम प्रकाश में आया।
-
कबूला दोस्तों के साथ किया जुर्म
Image: Ahmed arrested for fake call in the name of Amit Shah
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में उसके संभावित ठिकानों में दबिश दी गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर उवैश को ब्लाक रोड रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्तों गौरव नाथ पुत्र बहादुर निवासी सपेरा बस्ती थाना गाजीपुर नई दिल्ली तथा प्रियांशु पंत निवासी फेस 3 मयूर विहार के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों के विधायकों को फोन कर उनसे मंत्री बनाने के नाम पर पैसे वसूलने का प्लान बनाया था। मना करने पर उनको बदनाम करने व फंसाने की धमकी देकर पैसे की मांग करने की योजना थी। उत्तराखंड में आरोपियों ने रुद्रपुर विधायक, हरिद्वार में रानीपुर विधायक तथा नैनीताल विधायक को फोन किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।