Uttarakhand News: जीवित व्यक्ति को कागजों में दिखाया मृत, परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

कलियर-समिति मेहवड खुर्द में माजरी निवासी जंगू सिंह को जीवित होने के बाद भी समिति पर चस्पा की गई सूची में मृतक दर्ज किया गया है. जिससे जंगू सिंह के परिजनों में आक्रोश है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
election for the post of director: A living person was shown as dead on paper
Image: A living person was shown as dead on paper

हरिद्वार: साधन सहकारी समिति मेहवड खुर्द में माजरी के निवासी जीवित जंगू सिंह को समिति द्वारा जारी की गई सूची में मृतक दर्शाया गया है. इस पर जंगू सिंह के परिवार वालों ने नाराजगी जताई है. जंगू सिंह के परिजनों ने समिति के अधिकारियों के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत की है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

A living person was shown as dead on paper

मेहवड खुर्द साधन सहकारी समिति में डायरेक्टर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान माजरी गांव से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें तारावती, मितलेश और विनोद कुमार शामिल हैं। जांच के दौरान तारावती का नामांकन रद्द कर दिया गया। मंगलवार को तारावती के परिवार के कुछ सदस्य समिति पहुंचे और वहां के अधिकारियों से पर्चा रद्द होने का कारण पूछा, लेकिन उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इसके बाद जब उन्होंने समिति द्वारा चस्पा की गई सूची देखी, तो उनके परिवार के जंगू सिंह, पुत्र लक्ष्मण के नाम के सामने 'मृतक' लिखा देखकर वे भड़क गए।

समिति में अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

इस संबंध में सूची में मृतक दिखाए गए जंगू सिंह उम्र करीब 77 वर्ष ने बताया कि वो जीवित हैं और समिति से लगातार लेन देन करते आ रहे हैं। यदि समिति के अधिकारियों ने उन्हें चस्पा की गई सूची में मृतक दिखाया है तो यह बहुत बड़ी भूल है। उन्होंने समिति में अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों के यहां भी शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।