उत्तराखंड: 14 दिन और बढ़ी कुंवर प्रणव चैंपियन की हिरासत, अदालत ने इस कारण दिए आदेश

पुलिस ने कुंवर प्रणव को 26 जनवरी को देहरादून से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 27 जनवरी को पुलिस ने प्रणव को हरिद्वार कोर्ट में पेश किया था। तभी से कुंवर प्रणव हरिद्वार जेल में बंद है। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Kunwar Pranav Champion: Kunwar Pranav Champion custody extended for 14 more days
Image: Kunwar Pranav Champion custody extended for 14 more days

हरिद्वार: खानपुर विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर गोलीबारी करने के आरोपी पूर्व विधायक प्रणव सिंह की कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी है। कुंवर प्रणव सिंह ने वकील गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि आज 20 फरवरी को हरिद्वार कोर्ट में कुंवर प्रणव सिंह की पेशी होनी थी। इस सुनवाई में उनकी हिरासत को लेकर फैसला होना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।

Kunwar Pranav Champion's custody extended for 14 more days

बता दें कि 26 जनवरी शाम को पूर्व विधायक प्रणव सिंह अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान कुंवर प्रणव ने विधायक उमेश कुमार के स्टाफ के साथ मारपीट की और उनके कार्यालय पर कई राउंड फायरिंग भी की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने कुंवर प्रणव को उसी दिन 26 जनवरी को देहरादून से गिरफ्तार किया था। इसके बाद 27 जनवरी को पुलिस ने प्रणव को हरिद्वार कोर्ट में पेश किया था। तभी से कुंवर प्रणव हरिद्वार जेल में बंद है। बीती 15 फरवरी को जेल में कुंवर प्रणव की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव को जिला हॉस्पिटल हरिद्वार में भर्ती कराया गया था। तभी से चौंपियन हॉस्पिटल में भर्ती है।