Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर के रहने वाले कार्तिक और जर्मनी की सोफिया की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। काम करने के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद करीब 7 साल बाद दोनों का प्यार शादी के बंधन तक पहुंच गया।
उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक खबर सामने आ रही है, यहां देसी लड़का विदेशी लड़की को बहू बनकर घर ले आया। रामनगर के जिम कॉर्बेट पार्क में काफी धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ। काम करने के दौरान करीब आये कार्तिक और सोफिया की शादी के लिए दोनों ही परिवारों ने हामी भर दी। दोनों जहाज में जॉब करते थे उस दौरान दोनों में प्रेम हो गया अब 7 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी की है।