उत्तराखंड: सुपारी देकर लिया बेटे की हत्या का बदला, तीन आरोपी गिरफ्तार.. दो अब भी फरार

आरोपियों ने पहले अंकित कुमार को नशा कराया और फिर चाकू से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। अंकित की हत्या करने के आरोपी मौके से फरार हो गए।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Ankit Kumar Murder Case: Ankit Kumar was murdered by giving contract
Image: Ankit Kumar was murdered by giving contract

हरिद्वार: बेल पर छूटे हत्यारोपी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। हत्या की यह वारदात अपने बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी। आरोपी ने इसके लिए चार लाख की सुपारी दी थी।

Ankit Kumar was murdered by giving contract

मिली जानकारी के अनुसार बीती 20 फरवरी को कोतवाली मंगलौर पुलिस एक सूचना के बाद ग्राम झबीरण जट स्थित शमशान घाट के पास पहुंची तो खून से सना शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान अंकित पुत्र सहंसरपाल निवासी ग्राम झबीरण मंगलौर के रूप में हुई। अंकित को पूर्व में कपिल हत्याकांड में कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा जेल भेजा गया था, जो कुछ समय पहले ही जमानत पर छूटा था।

चार लाख में किया हत्या का सौदा

ग्रामीण क्षेत्र में चाकुओं से गोदकर की गई इस हत्या को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा कोतवाली स्तर पर पुलिस टीम का गठन कर टेक्निकल सपोर्ट के लिए सीआईयू रुड़की को नियुक्त किया और वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए। कुछ समय पहले ही हत्या के मामले में जमानत पर छूटे अंकित का बैकग्राउंड जांचने एवं जुटाए गए सबूतों को कड़ी दर कड़ी जोड़ने पर सामने आए कुछ संदिग्ध सामने आए। ताबड़तोड़ दबिशें देकर एक सूचना के बाद पुलिस ने संजय सैनी, दीपांशु व विकास कुमार उर्फ विक्की को दबोचकर उनके कब्जे से कत्ल में इस्तेमाल आला कत्ल को बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कपिल हत्याकांड में आरोपी अंकित जमानत पर चल रहा था। मृतक अंकित के ग्राम कुरडी स्थित अपने घर के सामने से गुजरने पर मृतक कपिल के पिता संजय सैनी के मन में खुद बदला लेने की आग प्रतिदिन बढ़ती रही। उसने दीपांशु, विकास, अमन व रोहित से चार लाख में अंकित कुमार की हत्या का सौदा तय किया तथा 4 हजार बतौर एडवांस दिए।

चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

तय योजना के मुताबिक आरोपियों ने पहले अंकित कुमार को नशा कराया और फिर चाकू से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। अंकित की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्यारोपी विकास पूर्व में भी चोरी, लूट व गैंगस्टर आदि के मुकदमों में आरोपी रहा है।