गढ़वाल: KBC-16 में प्रियांशु चमोली ने जीते 12.5 लाख, अमिताभ बच्चन के साथ साझा की बचपन की यादें

टिहरी गढ़वाल के प्रियांशु चमोली ने प्रसिद्ध टेलीविजन शो KBC-16 में 12.5 लाख रूपये जीते, इस दौरान उनके माता पिता बिग बी से मिले.
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
कौन बनेगा करोड़पति: Priyanshu Chamoli won 12 lakhs in KBC-16
Image: Priyanshu Chamoli won 12 lakhs in KBC-16

टिहरी गढ़वाल: गढ़वाल के 19 वर्षीय प्रियांशु चमोली ने "कौन बनेगा करोड़पति" (KBC-16) में 12.50 लाख रुपये जीते हैं। बीते सोमवार के एपिसोड में प्रियांशु ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर शानदार खेल खेला। उन्होंने वहां पर अपने जीवन के बारे में भी खुलकर बातें की।

Priyanshu Chamoli won 12 lakhs in KBC-16

प्रियांशु चमोली उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल मूल निवासी हैं। वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा वन के महालक्ष्मी ग्रीन मेंशन सोसाइटी में रहते हैं। प्रियांशु चमोली डीपीएस ग्रेटर नोएडा से 10वीं परिक्षा 99.8% और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 98% अंक से पास की थी । इसके बाद उन्होंने साल 2023 में IIT दिल्ली में एडमिशन लिया। वर्तमान में वे IIT दिल्ली से कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स (Computational Mechanics) में बीटेक 2nd ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं।

बिग बी के साथ की यादें ताजा

प्रियांशु चमोली ने खेल के बीच में महानायक अमिताभ बच्चन (बिग बी) को बताया कि उसके तीन दोस्त IIT में टर्म एग्जाम में फेल हो गए थे। उन तीनों को प्रियांशु के ट्यूशन पढ़ाया उसके बाद तीनों ने अच्छे नंबर के साथ पास हो गए। प्रियांशु ने बताया कि वे अपनी जीती हुई राशि को समाज की भलाई के लिए टेक्नोलॉजी विकसित करने में खर्च करेंगे।

अमिताभ बच्चन मिलकर गर्व महसूस हुआ

प्रियांशु के साथ कौन बनेगा करोड़पति शो में उनके माता-पिता भी पहुंचे थे, वे बिग बी से मिलकर बेहद खुश हो गए। प्रियांशु के पिता मनोज चमोली DPS ग्रेटर नोएडा में लाइब्रेरियन हैं, उनकी माता सुषमा चमोली होम मेकर हैं। प्रियांशु के छोटे भाई दिव्यांशु चमोली 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं। पिता मनोज चमोली ने बताया कि महानायक अमिताभ बच्चन मिलकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है. अमिताभ बच्चन को सामने से देखना उनके हर प्रशंसक का सपना होता हमें वो मौका मिला. उनके साथ बिताए पल हमारे लिए हमेशा यादगार रहेंगे।