उत्तराखंड: 11 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, चिल्लाहट सुन जब तक पहुंचे ग्रामीण.. दरिंदा फरार

खेत में ले जाकर हैवान ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। नाबालिग बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी, उसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया.
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
11 year old minor girl raped: 11 year old minor girl raped in Nanakmatta
Image: 11 year old minor girl raped in Nanakmatta

उधमसिंह नगर: नानकमत्ता में एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया गया।

11 year old minor girl raped in Nanakmatta

जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर के नानकमता में बीते बृहस्पतिवार को 11 वर्षीय नाबालिग अपनी सहेली के साथ मंदिर जा रही थी। उसी दौरान ग्राम खेमपुर थाना नानकमत्ता का निवासी लखविंदर सिंह (उर्फ शामू) उसे बहला फुसलाकर अपने साथ गेहूं के खेत में ले गया। खेत में ले जाकर हैवान ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। नाबालिग बच्ची जोर-जोर से चीखने लगी, उसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया. बच्ची जमीन पर पड़ी हुई जोर-जोर से रो रही थी.

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी नाबालिग पीड़िता के परिजनों को दी. परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की सहायता से नाबालिग बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में नाबालिग बच्ची का मेडिकल करवाया गया. पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत मुकदमा कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी लखविंदर सिंह (उर्फ शामू) की तलाश कर रही है।