Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: खानपुर विधायक के रुड़की स्थिति आवासीय कार्यालय पर गुरुवार की सुबह हुई फायरिंग के मामले में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने दो अधिकारियों पर कार्रवाई की है। एसएसपी ने सिविल लाइंस कोतवाली के उपनिरीक्षक राजीव उनियाल को सस्पेंड कर दिया है, जबकि कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी को लाइन हाजिर किया है।
इस मामले की जांच एक दिन पहले ही आईपीएस जितेंद्र माहरा को सौपी गई थी। दोनों अधिकारियों पर उच्च अधिकारियों को समय पर सूचना न देने पर यह कार्रवाई हुई है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि विधायक के आवास पर पुलिस के किस स्तर से चूक हुई। फायरिंग मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, पुलिस टीमों की ओर से इस मामले में कई जगहों पर दबिश दी जा रही है।
बताते चलें कि खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवासीय कार्यालय पर गुरुवार सुबह करीब तीन बजे दो नकाबपोश बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी थी। एक माह में दूसरी बार विधायक के आवास पर हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया था। खानपुर विधायक उमेश कुमार स्वयं इस दौरान विदेशों में छुट्टियां मनाने चले गए थे। इस मामले में पुलिस ने विधायक के निजी सचिव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।