उत्तराखंड सचिवालय में नौकरी के नाम पर युवक के साथ 26 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार

शातिर महिला आरोपी ने एक युवक से सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 26 लाख 55 हजार रुपए हड़पे थे। महिला के खिलाफ सचिवालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के 3 मुकदमे दर्ज हैं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Woman fraudster arrested: Woman fraudster arrested in Dehradun
Image: Woman fraudster arrested in Dehradun

देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस शातिर महिला आरोपी ने एक युवक से सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 26 लाख 55 हजार रुपए हड़पे थे। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Woman fraudster arrested in Dehradun

ऋषिकेश निवासी अमित कुमार ने नेहरू कॉलोनी थाने में एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पीड़ित अमित ने आरोप लगाया था कि महिला रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल पत्नी नरेंद्र प्रकाश शर्मा निवासी लेन नंबर-ई सारथी वेडिंग पॉइंट के पीछे अलकनंदा एनक्लेव जोगीवाला ने सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर 26 लाख 55 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। महिला ने युवक को सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति का फर्जी पत्र भी दिया था।

प्रधान सहायक के पद पर है तैनात

युवक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. मामले की जांच के दौरान जानकारी मिली कि महिला ने अन्य युवकों को भी फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था। जिस पर आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी गई। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी महिला को जोगीवाला से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी महिला आयुर्वेदिक विभाग नरेंद्र नगर में प्रधान सहायक के पद पर तैनात है. महिला के खिलाफ नौकरी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने के संबंध में तीन मुकदमें दर्ज है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।