Uttarakhand News: गैरसैंण के सरकारी स्कूल में अध्यापक की संदिग्ध मौत, जली हुई अवस्था में मिला शव

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक भयावह घटना सामने आ रही है, चमोली के गैरसैंण विकासखंड के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक का शव विद्यालय परिसर के पास जला हुआ मिला है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Suspicious death of teacher: Suspicious death of teacher in GIC Kunigad Gairsain
Image: Suspicious death of teacher in GIC Kunigad Gairsain

चमोली: उत्तराखंड में बढ़ते हुए अपराध समाज के लिए चिंता बन गए हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में गैरसैंण विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज कुणीगाड में एक अध्यापक की संदिग्ध मौत की सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

Suspicious death of teacher in GIC Kunigad Gairsain

चमोली जिले के गैरसैंण विकासखंड में जीआईसी कुणीगाड में एक अध्यापक का शव विद्यालय परिसर के पास जली हुई हालत में मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को फोन किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की, जानकारियां जुटाई और साक्ष्य इकट्ठा किये। पुलिस ने जांच के बाद शिक्षक के साथ हुई इस हृदय विदारक वारदात को करने वालों का जल्द ही खुलासा करने की बात कही है।