गढ़वाल: नगर पालिका अध्यक्ष की शानदार पहल, हर शनिवार चलाते हैं सफाई अभियान

नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत बस में बैठकर अपने कर्मचारियो के साथ सफाई अभियान पर बीपुरम गए। मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में हर शनिवार को सफाई अभियान चलाया जाता है..
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Mohan Singh Rawat: Great initiative of Tehri Nagar Palika President
Image: Great initiative of Tehri Nagar Palika President

टिहरी गढ़वाल: नगर पालिका टिहरी के अध्यक्ष ने एक शानदार पहल कर दूसरों के लिए भी मिसाल पैदा की है। टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में हर शनिवार को सफाई अभियान होता है, जिसमें शहर के अलग-अलग जगहों की सफाई की जाती है। इसमें नगर पालिका कर्मचारियों के साथ-साथ सभासद और जीरो वेस्ट के कर्मचारी सम्मिलित रहते हैं। स्थानीय लोग भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर आगे आते हैं।

Great initiative of Tehri Nagar Palika President

शनिवार को सफाई अभियान बीपुरम में निर्धारित था, जिसमें 10 बजे सभी कर्मचारी नगर पालिका में एकत्रित होकर नगर पालिका की एक बस में सफाई अभियान में गए। खास बात यह रही कि खुद नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत बस में बैठकर अपने कर्मचारियो के साथ सफाई अभियान पर बीपुरम गए। यह एक नया संदेश भी है कि एक साथ बस में बैठकर जाने से ईंधन की भी बचत होती है। साथ ही बीपुरम बाजार की झाड़ी, नाली की साफ सफाई कर लोगों को जागरूक किया की सप्ताह में एक दिन चाहे दो घंटे ही क्यों न सफाई हो, लेकिन जरूर हो। इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सभासद खेमराज सिंह रावत, सीमा नेगी, नवीन सेमवाल, ऋतु भूषण, मानवेंद्र रावत, सफाई निरीक्षक प्रीतम नेगी व नगर पालिका कर्मचारी और जीरो वेस्ट के कर्मचारी मौजूद थे।