उत्तराखंड: मसूरी में ऋषभ पंत की बहन का विवाह, क्रिकेटर्स ने मचाई धूम.. देखिए तस्वीरें-वीडियो

मसूरी में मशहूर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी का समारोह हो रहा है. इस समारोह में शामिल होने के लिए कई दिग्गज क्रिकेटर उत्तराखंड पहुंचे हैं...
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Sakshi Pant wedding: Sakshi Pant wedding photos in Mussoorie
Image: Sakshi Pant wedding photos in Mussoorie

देहरादून: मंगलवार रात मसूरी में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी के दौरान एमएस धोनी और सुरेश रैना ने ऋषभ पंत के साथ डांस फ्लोर पर धमाल मचा दिया। ऋषभ पंत भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद सोमवार को दुबई से सीधे अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचे।

Sakshi Pant wedding photos in Mussoorie

आज बुधवार को साक्षी पंत की शादी उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अंकित चौधरी से शादी हो रही है। उनकी शादी का समारोह बीते 11 मार्च और आज 12 मार्च को मसूरी में आयोजित किया गया है. साक्षी पंत ने अपनी पने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

  • 9 साल रिलेशनशिप के बाद शादी

    Sakshi Pant wedding photos in Mussoorie
    Pic: 1/ 4
    Image: Sakshi Pant wedding photos in Mussoorie

    साक्षी ने पिछले साल 6 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया था कि उन्होंने अंकित से सगाई कर ली है। उन्होंने अपने कैप्शन में हैशटैग जोड़ा, "नौ साल और अभी भी गिनती जारी है,". शादी के सभी रश्मों में ऋषभ पंत अपनी बहन के साथ झूमते हुए और नाचते हुए नजर आ रहे हैं.

  • एमएस धोनी ले रहे हैं शादी का आनंद

    Rishabh Pant Sister Wedding
    Pic: 2/ 4
    Image: Rishabh Pant Sister Wedding

    पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मंगलवार शाम को मसूरी पहुंचे। विवाह की अलग-अलग रस्मों का आनंद लेते हुए परिवार के सदस्यों और दोस्तों के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

  • बिजनेसमैन अंकित चौधरी से हो रही शादी

    Sakshi Pant wedding photos in Mussoorie
    Pic: 3/ 4
    Image: Sakshi Pant wedding photos in Mussoorie

    साक्षी पंत का विवाह बिजनेसमैन अंकित चौधरी के साथ होने जा रहा है। अंकित लंदन स्थित एलीट ई 2 कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं, जहां उन्होंने 2021 में अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। वे इंग्लैंड में निवास करते हैं। एलीट ई 2 कंपनी शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत हैं।

  • क्रिकेटर्स ने जमकर की मस्ती

    Sakshi Pant wedding photos in Mussoorie
    Pic: 4/ 4
    Image: Sakshi Pant wedding photos in Mussoorie

    इस शादी में कई भारतीय क्रिकेटर शामिल हुए हैं. एक वीडियो में धोनी, रैना और पंत को मशहूर बॉलीवुड गाने "दमा दम मस्त कलंदर" पर बिना किसी रोक-टोक के नाचते हुए देखा जा सकता है। दिग्गज क्रिकेटर को अपने पुराने दोस्त रैना के साथ कूदते और नाचते हुए देखा गया। देखिए..

  • Youtube सब्सक्राइब करें: