Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुड़की: दो दिन से लापता सिंचाई विभाग कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कार्यालय में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत व सभी पहलुओं पर जांच करने के पश्चात ही कोई कार्रवाई की जा सकती है।
जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय अर्जुन पुत्र मदन पाल सिंचाई परिकल्प संस्थान रुड़की में कार्यरत था। बुधवार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक उनकी ड्यूटी कार्यालय में थी, लेकिन गुरुवार को वह घर नहीं पहुंचा। वहीं दो दिन दिन की कार्यालय में भी छुट्टी थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। शनिवार को कार्यालय में उसका शव सीढ़ियों में लटका मिला। किसी कर्मचारी ने उसका शव फंदे से लटका होने की सूचना कार्यालय के उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
मौके पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारा पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है, मृतक कर्मचारी के दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के परिजनों और कुछ कार्यालय कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालय के आसपास जुए और शराब के अवैध कारोबार ने पांव पसारे हुए हैं। अर्जुन भी इसी कारण कर्जे में डूबा हुआ था। पुलिस का कहना है कि इस घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।