Uttarakhand News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को झेलना पड़ा जनता का गुस्सा, बनाए गए बंदी.. पुलिस ने छुड़ाया

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम के कर्मियों को स्थानीय लोगों ने गालीगलौज करते हुए उन्हें बंधक बना लिया।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Smart Meters in Uttarakhand: Opposition to installation of smart meters in Kotdwar
Image: Opposition to installation of smart meters in Kotdwar

कोटद्वार: इन दिनों उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन कई जगहों पर लोग स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं। यहां सके क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को ग्रामीणों ने बंधक बनाया। पुलिस प्रशासन ने बमुश्किल से कर्मियों को छुड़ाया.

Opposition to installation of smart meters in Kotdwar

बीते रविवार को ऊर्जा निगम की टीम पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र के आमपडाव मोहल्ले में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी. लेकिन वहां से स्थानीय लोगों ने अपने मोहल्ल्ले में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया. स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मियों को स्थानीय निवासी शुभम गौड़ वसीम, मो. सुहैल, अनिरुद्ध कुमार सहित अन्य लोगों ने गालीगलौज करते हुए उन्हें बंधक बना लिया। कर्मियों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम कोटद्वार खंड के अवर अभियंता सचिन कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने मोहल्ले में आकर लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने कर्मियों को नहीं छोड़ा। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस टीम ने भी बड़ी मुश्किलों के बाद उन लोगों के कब्जे से कर्मियों को छुड़ाया. इस मामले में दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, साथ ही क्षेत्रीय पार्षद के पति आशाराम को गिरफ्तार किया गया है।
उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर के विरोध का ये पहला मामला नहीं है बल्कि कई अन्य क्षेत्रों में भी स्मार्ट मीटर का विरोध हो रहा है, कहीं तो लोगों ने घरों पर लगे स्मार्ट मीटर को उखाड़ कर सड़कों पर फेंका है। जनता का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने से प्रशासन द्वारा मनमानी रकम वसूली जाएगी। वहीं सरकार का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने से लोगों को अधिक बिल का भुगतान करने से राहत मिलेगी।