उत्तराखंड: फॉरेन मिनिस्ट्री में अफसर बनी मोटाहल्दू की भावना जोशी, SSC में पाई ऑल इंडिया 120वीं रैंक

भावना को विदेश मंत्रालय (फॉरेन मिनिस्ट्री) में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी परिजनों को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर उसका साथ दिया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Bhavna Joshi: Bhavna Joshi became an officer in Foreign Ministry
Image: Bhavna Joshi became an officer in Foreign Ministry

लालकुआं: अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो हर सपना पूरा किया जा सकता है। उत्तराखंड की भावना जोशी अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर एसएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर विदेश मंत्रालय में ऑफिसर बनी है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से परिजनों के साथ पूरे जनपद का भी मान बढ़ाया है।

Bhavna Joshi became an officer in the Foreign Ministry

भावना जोशी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एसएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया में 120 रैंक हासिल की है। SSC परीक्षा में ऑल इंडिया 120वीं रैंक हासिल कर भावना जोशी विदेश मंत्रालय में ऑफिसर बन गई हैं। भावना को विदेश मंत्रालय (फॉरेन मिनिस्ट्री) में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी परिजनों को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर उसका साथ दिया है।

क्षेत्रीय लोगों ने किया सम्मानित

भावना जोशी नैनीताल जनपद में स्थित लालकुआं के मोटाहल्दू क्षेत्र के किशनपुर सकुलिया गांव की निवासी हैं। उनके पिता, नंदन जोशी, गौला खनन क्षेत्र में व्यवसाय करते हैं। भावना ने अपनी मेहनत और समर्पण के जरिए सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है। उनकी इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंगलवार को उनके घर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम प्रधान रमेश चंद जोशी और क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।