उत्तराखंड: गहरी खाई में जा गिरी कार, दो शिक्षकों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

चम्बा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर, एक चम्बा की ओर से जा रही कार, बागबाटा के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरने की दुखद खबर है। सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई..
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
New Tehri Car Accident: three including two teachers died in road accident
Image: three including two teachers died in road accident

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के नई टिहरी में आज फिर एक दुखद हादसा हुआ है, इस दुखद हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मृत्यु हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें दो शिक्षक भी शामिल हैं।

three including two teachers died in road accident

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सोमवार को एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। उपमंडल मजिस्ट्रेट सदर संदीप कुमार ने बताया कि ऋषिकेश से जिले के सेमंदीधार जा रही ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर बागबाटा के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। एसडीएम ने बताया कि सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दो शिक्षकों समेत तीन लोगों की इस दर्दनाक हादसे में दुखद मृत्यु हो गयी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।