खुशबू डोगरा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा (ARO) उत्तीर्ण कर सहायक समीक्षा अधिकारी बनी हैं...
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Khushboo Dogra becomes Assistant Review Officer
रुद्रपुर: उत्तराखंड की बेटियां आज अपनी कड़ी मेहनत और हुनर के दम पर हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। इन्हीं में से एक खुशबु डोगरा ने अपनी कड़ी मेहनत से ARO की परीक्षा उतीर्ण कर अपने सपनों का मुकाम हासिल किया है।
Khushboo Dogra becomes Assistant Review Officer
खुशबू डोगरा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा (ARO) उत्तीर्ण कर सहायक समीक्षा अधिकारी बनी हैं। दरअसल खुशबू ने दुसरे प्रयास के बाद ये परीक्षा उतीर्ण की है, इससे पहले के प्रयास में वे दो नंबर रह गई थी। इसके बाद उनकी रूममेट दोस्त ने भी उनको बहुत सपोर्ट किया। ARO की परीक्षा उतीर्ण करने बाद खुशबू डोगरा का चयन उत्तराखंड सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ है।
परिजनों में छाई ख़ुशी
खुशबू डोगरा उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के गूलरभोज के कोपा कृपाली गांव की मूल निवासी हैं। खुशबू बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं जिनके पिता ओमप्रकाश डोगरा ने बताया कि उनकी बेटी को उसकी कड़ी मेहनत का फल मिला है। उन्होंने बताया की खुशबु की मेहनत को देखते हुए वे जानते थे कि उनकी बेटी एक दिन डोगरा परिवार का नाम रोशन करेगी। खुशबू की माता उषा देवी और अन्य परिजन भी उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं।
मेहनत करने से सपने जरूर पूरे होंगे
खुशबू ने वर्ष 2021 में प्री एग्जाम पास किया और वर्ष 2023 में मेंस एग्जाम उत्तीर्ण किया और फरवरी 2025 में प्रायोगिक परीक्षा और कंप्यूटर तथा हिंदी और अंग्रेजी टंकण परीक्षा में सफलता प्राप्त की। खुशबू कहती हैं कि लड़कियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। पहली बार अगर असफलता भी मिलती है तो एक ना एक दिन तो सपना जरूर पूरा हो होगा। उन्होंने कहा माता-पिता को भी अपने अपने बच्चों को सपोर्ट करना चाहिए। खूशबू जैसी होनहार बेटियां अपनी सफलता के साथ अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनती हैं।