सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, इस दुर्घटना में बस में सवार कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल भेजा..
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Uncontrolled Bus entered the clinic on Haridwar highway
हरिद्वार: हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर बस चालक की तबीयत अचानक खराब होने से से बस अनियंत्रित होकर एक क्लीनिक में घुस गई। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने किसी तरह एक बड़े हादसे को टालने में सफलता पाई। हालांकि इस हादसे में किसी को जान की हानि नहीं हुई कुछ हल्के चोटिल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया है।
Uncontrolled Bus entered the clinic on Haridwar highway
जानकारी के अनुसार, रुड़की बस स्टैंड से हरिद्वार की ओर जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर अचानक सड़क के किनारे बने एक क्लीनिक में घुस गई। बताया जा रहा रहा है कि बस चालक की अचानक तबीयत खराब होने से बस हरिद्वार हाईवे पर मैथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज के निकट एक डेंटल क्लीनिक के अंदर घुस गई। चालक ने जैसे-तैसे बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन फिर भी बस का आधा हिस्सा डेंटल क्लीनिक में जा घुसा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि इस हादसे में किसी की जान की हानि नहीं हुई।
बेहोश हो गया था चालक
हादसे के तुरंत बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दुर्घटना में बस में सवार कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल भेजा। डॉक्टर संदीप सिंह ने बताया कि "मैं अपने क्लीनिक के अंदर था, तभी अचानक एक जोरदार आवाज आई। जब मैंने बाहर जाकर देखा, तो पाया कि एक बस क्लीनिक के बाहरी हिस्से में घुस गई थी। यह दुर्घटना बस चालक को चक्कर आने के कारण हुई"।