पर्यटकों को ऑनलाइन ही पेमेंट करना होगा, अगर कोई ऑफलाइन पार्किंग करेगा तो उसके लिये 100 रुपये अतिरिक्त देना होगा..
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Toll tax and parking charges increased in Nainital
नैनीताल: नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे हैं? तो अब पर्यटकों को यहां आने के लिए ज़्यादा पैसे खर्च करने होंगे। नगर पालिका ने नैनीताल के प्रवेश द्वार पर लिए जाने वाले टोल की राशि और कार पार्किंग राशि में वृद्धि कर दी है। नैनीताल में बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए मसूरी की तर्ज पर यह निर्णय लिया गया है।
Toll tax and parking charges increased in Nainital
नैनीताल हाईकोर्ट ने जिले में कार पार्किंग और लेक ब्रिज के टेंडर रद्द कर दिए हैं। कोर्ट ने नगर पालिका को पार्किंग और चुंगी खुद चलाने का आदेश दिया है। इसके बाद बीते शुक्रवार को अध्यक्ष डॉ। सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में नगर पालिका में की बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी। इस बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में नैनीताल की पर्यटक व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई।
ऑनलाइन करना होगा पेमेंट
पर्यटकों को रास्ते में कई टोल प्लाजा पर टैक्स देने के बाद, उन्हें यहां आकर ब्रिज चुंगी का टैक्स देना होगा। शहर में एंट्री प्वाइंटों, चुंगी स्थल पर 36 कैमरे इंस्टॉल होंगे। प्रतिदिन कार पार्किंग के लिए 500 रुपए का और बाइक के लिए 50 रूपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा, यदि समय 11 बजकर 1 मिनट हो जाता है, तो अगले दिन का शुल्क भी देना पड़ेगा। वहीं स्थानीय लोगों के लिए 25 रुपए प्रति घंटा पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है।
पर्यटकों को ऑनलाइन ही पेमेंट करना होगा, अगर कोई ऑफलाइन पार्किंग करेगा तो उसके लिये 100 रुपये अतिरिक्त देना होगा। बाहरी बाइक सवार पर्यटकों से 100 रुपये का टोल टैक्स लिया जाएगा। वहीं, टैक्सी बाइकों के लिए सालाना 1,300 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। स्थानीय निवासियों के लिए प्रति चक्कर 200 रुपये और सालाना 800 रुपये की दर से पास जारी किए जाएंगे।
होटल की करनी होगी प्री-बुकिंग
नैनीताल के कार्यालयों में आने वाले व्यक्तियों के लिए विभागीय दस्तावेजों के सत्यापन के बाद 5,000 रुपये का वार्षिक पास जारी किया जाएगा। यह निर्णय नगर पालिका ने अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए लिया है। इसके अतिरिक्त, अब केवल होटल प्री बुकिंग वाले वाहनों को ही शहर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अन्य वाहनों को रूसी 1 और रूसी 2 पर रोका जाएगा, जहां उन्हें अपनी गाड़ियां पार्क करने के बाद शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जाएगा।