उत्तराखंड: 20 लोगों से भरी यूटिलिटी खाई में गिरी, 2 सवारियों की दर्दनाक मौत.. 6 बुरी तरह घायल

टिहरी गढ़वाल में ओवरलोड वाहन नियंत्रण खोकर खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हुई है और छह लोग बुरी तहर घायल हुए हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Road Accident in Tehri Garhwal: 2 people died in road accident in Tehri Garhwal
Image: 2 people died in road accident in Tehri Garhwal

टिहरी गढ़वाल: आज देर शाम चमियाला के निकट एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक यूटिलिटी वाहन नियंत्रण खोकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हुई है और छह अन्य घायल हो गए।

2 people died in road accident in Tehri Garhwal

जानकारी के अनुसार, आज शाम टिहरी जिले के घनसाली में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस घटना के दौरान यूटिलिटी वाहन में 20 लोग सवार थे, जो देर शाम भागवत कथा सुनकर लौट रहे थे। लोदस गांव के निकट अचानक वाहन नियंत्रण खोकर खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हुई है और छह लोग बुरी तहर घायल हुए हैं। वाहन में सवार बाकी अन्य 12 लोग सकुशल बच निकले हैं।
थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने जानकारी दी है कि घायल लोगों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जबकि दोनों मृतकों का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं बाकि 12 लोग सही सलामत हैं। बताया जा रहा है कि ओवर-लोडिंग के कारण ये हादसा हुआ है।