Uttarakhand News: गढ़वाल के मनोज जोशी ने उत्तीर्ण की गेट परीक्षा, पिता गांव में करते हैं खेती

मनोज ने GATE परीक्षा बिना कोचिंग उत्तीर्ण की है। मनोज ने अपनी इस उपलब्धी से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
GATE exam cleared: Manoj Joshi cleared the GATE exam
Image: Manoj Joshi cleared the GATE exam

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल कर रहे हैं। पहाड़ के युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इन्हीं में से एक मनोज जोशी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा में सफलता हासिल की है।

Manoj Joshi cleared the GATE exam

टिहरी गढ़वाल जिले के मनोज जोशी ने गेट परीक्षा में अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल किया है। मनोज ने GATE परीक्षा बिना कोचिंग उत्तीर्ण की है। मनोज जोशी टिहरी गढ़वाल जिले के कटखेत नगुण गांव के मूल निवासी हैं। मनोज के पिता सिया राम जोशी गांव में ही कृषि कार्य करते हैं और उनकी मां चंद्र भाग देवी गृहणी हैं। मनोज की सफलता से दोनों माता-पिता बेहद खुश हैं, और बेटे की उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। मनोज ने अपनी इस उपलब्धी से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

लेक्चरर के पद पर हैं कार्यरत

मनोज ने अपनी प्रारंभिक से इंटर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा अपने स्थानीय इंटर कॉलेज से पूरी की। जिसके बाद उन्होंने पीजी कॉलेज उत्तरकाशी से उच्च शिक्षा पूरी की। मनोज ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा में सफलता हासिल की है। इससे पहले वे USET परीक्षा और आईटी साइंस लेक्चरर बायोलॉजी परिक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। मनोज वर्तमान में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज कटखेत में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं।